jharkhand lok seva ayog

झारखंड सिविल सेवा के 349 पदों पर नियुक्ति के लिए एक साथ होंगी तीन परीक्षाएं

खबर को शेयर करें

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने इस बार भी तीन सिविल सेवा परीक्षाएं एक साथ लेने का निर्णय लिया है. आयोग कुल 349 पदों (342 नियमित तथा सात बैकलॉग पद) पर नियुक्ति के लिए 11वीं, 12वीं व 13वीं (सिविल सेवा-2021, 2022 और 2023) संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करेगा. कार्मिक विभाग से अधियाचना मिलने के बाद आयोग ने इसकी तैयारी कर शुरू कर दी है. शीघ्र ही आवेदन करने के लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया जायेगा. आयोग इससे पूर्व भी सातवीं, आठवीं, नौवीं व 10वीं (सिविल सेवा-2017, 2018, 2019 तथा 2020) के लिए परीक्षा का आयोजन कर चुका है.

जानकारी के अनुसार, आयोग द्वारा 11वीं, 12वीं तथा 13वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) अप्रैल/ मई में लेने की संभावना है. यह परीक्षा संशोधित नियमावली-2021 के तहत ली जायेगी. कार्मिक विभाग द्वारा भेजी गयी अधियाचना (प्रस्ताव) के मुताबिक ये सभी रिक्त पद 31 दिसंबर 2022 तक के हैं.

sharp digital