नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को आखिर क्यूं मिली आठ साल जेल की सज़ा?
10 जनवरी को नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को काठमांडू की अदालत ने 8 साल की सज़ा सुनाई है यह सजा उनको नाबालिग से रे*प के मामले में सुनाई गई है.संदीप को इस रेप केस में 10 दिन पहले ही दोषी ठहराया गया था. सजा अब सुनाई गई है. 23 साल के संदीप नेपाल क्रिकेट का बड़ा चेहरा रहे हैं और वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी खेल चुके हैं यह सजा शिशिर राज ढकाल की पीठ ने सुनाई है। उन्होंने मुआवजे और जुर्माने के साथ 8 साल कैद का फैसला सुनाया. बता दें कि पिछले साल सितंबर में 17 साल की लड़की ने काठमांडू के एक पुलिस थाने में संदीप लामिछाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उस लड़की ने रेप का आरोप लगाया था. जिस समय यह आरोप लगाया, तब संदीप वेस्टइंडीज में थे और कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में जमैका तल्लावाह के लिए खेल रहे थे. फिर जब गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ, तो संदीप को तुरंत देश लौटने का आदेश मिला था।






