151273

RVSCETके सेमिनार में गोविंद विद्यालय तमोलिया का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने जीते तीन पुरस्कार…

खबर को शेयर करें
151273

जमशेदपुर के RVS कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (RVSCET) की ओर से 21 अगस्त 2026 को आयोजित सेमिनार में गोविंद विद्यालय तमोलिया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। सेमिनार का विषय “सस्टेनेबिलिटी और मॉडल मेकिंग फॉर ए रेसिलिएंट फ्यूचर” था जिसमें कुल 14 विद्यालयों के 96 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

151280

प्रतियोगिता में गोविंद विद्यालय तमोलिया के विद्यार्थियों ने ग्रुप-ए (कक्षा 1 से 9वीं) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 6,000 रुपये तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 4,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं ग्रुप-बी (कक्षा 10वीं से 12वीं) में विद्यालय की छात्रा आफिया नाज़ ने प्रथम स्थान हासिल कर 8,000 रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया।

151278

ग्रुप-ए में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम में एमडी समद, एमडी जैद खान, जोया इंशाह और सोफिया सजद शामिल रहे। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में सना आयत, गौशिया फिरदौस, उमेरा फातिमा और उषा महतो शामिल रहीं। ग्रुप-बी में प्रथम स्थान हासिल करने वाली आफिया नाज़ ने अपने प्रदर्शन से विद्यालय को गौरवान्वित किया।

151282

विद्यार्थियों ने यह सफलता शिक्षिका साजिया सुल्तान और शिक्षक राहुल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में हासिल की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद विद्यालय में आयोजित प्रातःकालीन सभा में विजेता विद्यार्थियों और दोनों शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

151284

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, प्रधानाचार्या कृष्णा मोदक, हेड ऑफ एचओडी नौशाद रजिया, सीनियर कोऑर्डिनेटर हरविंदर कौर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।