WhatsApp Image 2025 02 05 at 22.41.52 1
|

सरायकेला जिले में अफीम की खेती के खिलाफ अभियान, ग्रामीणों ने दिया पुलिस का साथ…

खबर को शेयर करें

Jharkhand news: सरायकेला जिले को अवैध अफीम की खेती से मुक्त करने के लिए जिला पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुणायल के नेतृत्व में एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जागरूकता फैलाने के साथ-साथ सख्ती भी बरती जा रही है।जागरूकता अभियान के तहत चॉकलेट वितरण किया गया, जिसमें अफीम की खेती से प्रभावित क्षेत्रों – चौका, खरसावां और कुचाई में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बच्चों और आम लोगों को अफीम की खेती के दुष्प्रभावों और इसके कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई।एसपी मुकेश कुमार लुणायल ने अफीम की खेती से जुड़े किसानों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हो रही अवैध अफीम की खेती को जल्द से जल्द नष्ट करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब ऐसे किसानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जो अवैध अफीम की खेती के व्यापार में संलिप्त हैं।

सरायकेला जिले में अफीम खेती का उन्मूलन राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को 15 फरवरी तक अवैध अफीम की खेती से मुक्त कराने का आदेश दिया है। सरायकेला जिले में पुलिस की सक्रियता और ग्रामीणों की जागरूकता से अब तक लगभग 85 प्रतिशत क्षेत्र में हो रही अवैध अफीम की खेती नष्ट की जा चुकी है। एसपी ने विश्वास जताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जिले को पूरी तरह से अफीम की खेती से मुक्त कर लिया जाएगा।