double murder in kuchinda
|

रांची में डबल मर्डर से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur: रांची के चान्हों थाना क्षेत्र के चामा में दो लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। मारे गए लोगों की पहचान राजेंद्र यादव और महेश के रूप में हुई। दोनों एक आश्रम में रह रहे थे, जहां बीती देर रात उन्हें गोली मार दी गई।पुलिस के अनुसार, राजेंद्र यादव पर अपने भाई की पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप था।

वह आश्रम में छुप कर रह रहा था। पुलिस ने आश्रम के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।वारदात के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, बीती देर रात कुछ हथियारबंद लोग आश्रम में घुस आए और राजेंद्र यादव को टारगेट कर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर महेश भी राजेंद्र यादव की तरफ बढ़ा, तभी उसे भी अपराधियों ने गोली मार दी और वहां से भाग निकले।गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और लहुलूहान दोनों लोग जमीन पर गिरे पड़े थे। महेश की मौत हो चुकी थी, जबकि राजेंद्र यादव की सांसें चल रही थीं।

तुरंत सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ राजेंद्र यादव को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।वारदात की खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। आसपास से जुटे कुछ गाववालों का कहना था कि राजेंद्र यादव दागी किस्म का शख्स था। उस पर अपने भाई की पत्नी यानी भाभी और उसकी मासूम बेटी की हत्या का इल्जाम था। वह आश्रम में छुप कर रह रहा था।पुलिस तफ्तीश में जुट गई है और आश्रम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।