Jamshedpur BJP News :-भाजपा ने जमशेदपुर की जिम्मेदारी अब सुधांशु ओझा को दी,गुंजन यादव के जगह सुधांशु ओझा बने जमशेदपुर भाजपा नगर अध्यक्ष, पार्टी कार्यालय में हुआ जमकर स्वागत।
Jamshedpur Bjp News:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी जिलों में नए प्रभारी एवं नए अध्यक्ष की नियुक्ति की है इस संदर्भ में सुधांशु ओझा को जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है सुधांशु ओझा भाजपा पार्टी के एक एक्टिव सदस्य रहे हैं। सुधांशु ओझा पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास के भी करीबी है।
पिछले वर्ष शास्त्री नगर में हुए उपद्रव मामले में भाजपा नेता अभय सिंह के साथ सुधांशु ओझा की भी गिरफ्तारी हुई थी।आज भाजपा कार्यालय में सुधांशु ओझा की ढोल नगाड़े के साथ जमकर स्वागत की गई।
