महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री देश के वरिष्ठ नेता एसएम कृष्णा का निधन

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा का आज निधन हो गया। उन्होंने बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर सुबह 2:45 बजे अंतिम सांस ली। एसएम कृष्णा भारतीय राजनीति के एक प्रतिष्ठित और अनुभवी नेता थे, जिन्होंने कर्नाटक और राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।