VideoCapture 20240216 234154

Dhatkidih News:- विधायक बन्ना गुप्ता को मंत्री बनाए जाने की खुशी में धतकीडीह में हुई जमकर आतिशबाजी, किया गया लड्डू वितरण।

खबर को शेयर करें

झारखंड सरकार मंत्रिमंडल में आज एक बार फिर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ के बाद जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत धतकीडीह सम्पर्क कार्यालय में उनके चाहने वालों ने जमकर आतिशबाजी की एवं लड्डू का वितरण किया।

धतकीडीह के मुर्शीद अज़ीज़ ने बताया कि बन्ना गुप्ता को एक बार फिर से मंत्री बनाए जाने पर यहां के सारे स्थानीय लोग काफी खुश है और इसके लिए वो लोग मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं कांग्रेस आला कमान का शुक्रिया अदा करते हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में मानिए बन्ना गुप्ता द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए जाएंगे।

VideoCapture 20240216 234136