सूर्य ग्रहण 2025: आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या है इसका महत्व और कब लगेगा…
Azad reporter desk: आज 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जिसमें चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आकर सूर्य के एक हिस्से को ढक लेगा।कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:13 बजे समाप्त होगा।
ग्रहण का चरम समय 4:17 बजे होगा। यह खगोलीय घटना एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में देखी जा सकेगी। हालांकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा और इसका कोई असर नहीं दिखेगा। सूर्य ग्रहण का धार्मिक महत्वसूर्य ग्रहण लगना ना सिर्फ खगोलीय महत्व रखता है बल्कि इसका धार्मिक महत्व भी है।
हिंदू धर्म में ग्रहण लगने से पहले सूतक काल लगता है जिसमें बहुत से कार्य करने की मनाही होती है। हालांकी भारत से सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा इसीलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।