INS Tushil: भारतीय नौसेना में शामिल हुआ अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत

भारतीय नौसेना की ताकत में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। अत्याधुनिक मल्टी-रोल स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट “INS Tushil” को नौसेना में शामिल कर लिया गया। यह युद्धपोत रूस के कैलिनिनग्राद में आयोजित एक भव्य समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भारत को सौंपा गया।

रक्षा मंत्री ने इस कमीशनिंग को भारत की समुद्री ताकत का प्रतीक बताते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि करार दिया। यह फ्रिगेट समुद्री सीमाओं की रक्षा और रणनीतिक मिशनों के लिए तैयार किया गया है।
