भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का हुआ निधन
नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और देश के महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण शाम को अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने जीवन के हर मोड़ पर ईमानदारी, समर्पण और सादगी के साथ देश की सेवा की, और उनकी अनुपस्थिति से एक अपूर्णीय शून्य का अनुभव होगा।
डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे, और उनके नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ। उनकी आर्थिक नीतियों ने भारत को दसवें स्थान से उछालकर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। उनकी सोच सिर्फ आर्थिक वृद्धि तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह समावेशी विकास के पक्षधर थे, जिसने लाखों भारतीयों का जीवन स्तर ऊंचा किया। उन्होंने सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, और भोजन का अधिकार जैसे ऐतिहासिक विधेयकों को पारित कर भारतीय राजनीति में अधिकार-आधारित क्रांति की शुरुआत की।