भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर… विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
Johar live desk: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ा फैसला सामने आया है। दोनों देशों ने जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी को रोकने पर सहमति जताई है।विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि शुक्रवार दोपहर 3:35 बजे पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने भारतीय DGMO को फोन किया।
बातचीत के बाद यह तय किया गया कि भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से दोनों पक्ष सभी सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। इस सहमति को तुरंत लागू करने के निर्देश दोनों सेनाओं को दे दिए गए हैं। दोनों DGMO अब 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बात करेंगे।पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने ट्वीट कर इस फैसले की पुष्टि की।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए हैं।इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी बयान जारी करते हुए कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।”यह कदम दक्षिण एशिया में शांति बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।