WhatsApp Image 2024 12 20 at 6.57.59 PM scaled
| |

Jamshedpur News : सनराइज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने साकची म्यूजियम व सोनारी केंद्र में सीखी नई स्किल्स

खबर को शेयर करें
WhatsApp Image 2024 12 20 at 6.50.47 PM 1

सनराइज पब्लिक स्कूल ने ‘क्लासरूम की दीवारों से परे सीखना’ थीम के तहत दिनांक 19.12.24 गुरुवार को कक्षा 4 और 5 के छात्रों को साकची स्थित सिक्का मेसेम और सोनारी के आदिवासी संस्कृति केंद्र की शैक्षिक यात्रा पर ले जाकर उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया। सिक्का मेसेम में बच्चों ने पाषाण युग से लेकर आधुनिक समय तक के सिक्कों और नोटों का अध्ययन किया और विभिन्न देशों की मुद्राओं की विशेषताओं को जाना।

WhatsApp Image 2024 12 20 at 6.50.47 PM

बच्चों ने यह भी सीखा कि नोट छपाई के दौरान क्या-क्या त्रुटियां हो सकती हैं। इसके बाद, आदिवासी संस्कृति केंद्र में जाकर उन्होंने विभिन्न जनजातियों की जीवनशैली को करीब से देखा और उनके रीति-रिवाजों को समझा।

WhatsApp Image 2024 12 20 at 6.50.02 PM

स्कूल की शिक्षिका नीलोफ़र ​​जी ने बताया कि बच्चों को शुरुआती उम्र से ही प्रैक्टिकल नॉलेज देकर उन्हें दुनिया की वास्तविक जरूरतों के लिए तैयार करना ही इस पहल का उद्देश्य है। इस यात्रा के दौरान वरिष्ठ समन्वयक निखत तबस्सुम, शिक्षिका आयशा क़ादरी, ज़ैनब सिद्दीकी और तरन्नुम जहां ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

WhatsApp Image 2024 12 20 at 6.45.38 PM