IMG 20240902 WA0012
| |

सराइकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत साई कॉलोनी में पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या।

खबर को शेयर करें
IMG 20240902 WA0010

जमशेदपुर से सटे कपाली बच्चू टेंट हाउस के करीब एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को पहले मौत के घाट उतारा और उसके बाद खुद फंदे से लटक कर जान दे दिया।

IMG 20240902 WA0016

बताया गया की 17 वर्षीय दिलकश की शादी 21 वर्षीय मोहम्मद हुसैन के साथ फरवरी महीने में हुई थी और शादी के बाद लगातार ही दोनो ले बीच वाद-विवाद और मारपीट का सिलसिला जारी रहता था।

IMG 20240902 WA0013

बताया गया की फिल्हाल दिलकश गर्भवती थी और वह अपने मायके में रह रही थी। लेकिन कुछ दिन पहले दिलकश के ससुराल वालों ने सरायकेला के थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी कि दिलकश के मायके वाले उसे ससुराल नहीं जाने देना चाहते।

IMG 20240902 WA0011

प्राथमिक की दर्ज होने के बाद दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ और फिर दिलकश के ससुराल वाले उनके मायके आकर दिलकश को अपने साथ लेकर चले गए और चार दिन में वापस भेजने की बात भी कही।

IMG 20240902 WA0014

दिलकश के माता-पिता और भाई ने दिलकश को ससुराल वालों के साथ भेज दिया। दिलकश के भाई ने बताया कि सुबह खबर आई कि उनके घर मारपीट और लड़ाई झगड़ा हो रहे हैं। सूचना मिलते ही जब दिलकश के ससुराल पहुंचे तो देखा की दिलकश के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है और सर भी फटा हुआ है वही दिलकश का पति मोहम्मद हुसैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।