Aman Yadav Body Still Not Found, Was Drowned In Dobo Satnala Dam On Friday, NDRF Team On Spot
एनडीआरएफ की टीम पहुंची डोबो डैम, नहीं मिल रही है अमन यादव की कोई सुराग।

Kapali:- शुक्रवार को ग्वाला बस्ती भुइयांडीह जमशेदपुर के रहने वाले अखिलेश यादव के पुत्र 17 वर्षीय अमन यादव अपने दोस्तों के साथ डोबो सतनाला डैम नहाने गया था। इसी क्रम में डूबने से उसकी मौत हो गई जिसकी सूचना दोस्तों ने परिजनों को और स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शुक्रवार को ही गोताखोरों की मदद से अमन यादव को खूब खोजा लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

अंधेरा होने के कारण खोज़बीन रोक दी गई थी जिसे आज पूर्ण एक बार सुबह से ही शुरू कर दिया गया मौके पर रांची से एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची है और लगातार खोजबीन चालू है लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल पाया सूचना पाकर मौके पर पूर्वी सिंहभूम विधानसभा के विधायक सरयू रॉय भी डैम पहुंचे हैं

