IMG 20240609 WA0052

25 Years Old Saddam Of Kapali Died In A Road Accident, 2 Seriously Injured

खबर को शेयर करें

नशे के बढ़ते प्रकोप ने एक और घर के चिराग को बुझाया, कपाली सड़क दुर्घटना में सद्दाम नामक लड़के की हुई मौत।

IMG 20240609 WA0052

Kapali: जमशेदपुर से सटे कपाली क्षेत्र के पुलीस ओपी के ठीक पीछे पॉलिथीन ग्राउंड के नजदीक आज एक तेज रफ्तार स्प्लेंडर बाइक ने एक घर के दीवार में जाकर टक्कर मार दी इस टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवक बुरी तरह चोटिल हो गए जिसमें मिल्लत नगर के रहने वाले 25 वर्षीय साजिद अंसारी उर्फ सद्दाम की मौत हो गई है वहीं डेमडूबी के रहने वाले अरबाज अंसारी और इमरान खान गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनकी स्थिति अभी नाजुक बताई जा रही है।

IMG 20240609 WA0034

चश्मदीदों का कहना है की लड़के नशे के हालत में तेज रफ्तार बाइक चला रहे थे तभी अनियंत्रित होकर बाइक दीवार से जा टकराई और वो लोग हादसे का शिकार हुए।

IMG 20240609 WA0032
IMG 20240609 WA0033

अब सवाल यह है कि आखिर कपाली में बढ़ते नशे के प्रकोप को प्रशासन रोकने में असफल क्यों है आज भी इलाके में जोरों शोर से नशे की सामग्री की खरीद ओ फरोख्त की जा रही है आए दिन लड़के नशे के हालत में या तो सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे है या फिर किसी क्राइम को अंजाम दे रहे हैं इन सब को रोकने के लिए प्रशासन को और सख्त होकर नशे के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत है।