1623517173338 Weather 3

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

खबर को शेयर करें

झारखंड: झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। रांची और पूर्वी राजस्थान से उठे साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती प्रभाव) के कारण राज्य भर के वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसका असर जमशेदपुर समेत पूर्वी और दक्षिणी झारखंड में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को तेज हवाओं, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

राज्य के 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।जमशेदपुर में बारिश की संभावना, तापमान में उतार-चढ़ावजमशेदपुर में रविवार को दोपहर बाद बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस बदलाव से लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि छह मई के बाद गर्मी एक बार फिर से तेज हो सकती है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, तापमान में गिरावटशनिवार को बोकारो में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गईं। वहीं धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, कोडरमा और जामताड़ा में भी अलग-अलग समय पर बारिश हुई।

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम था। सरायकेला 39.1 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।अगले कुछ दिन रह सकते हैं अहममौसम विभाग के अनुसार रविवार के बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जमशेदपुर में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लू चलने की भी संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अलर्ट पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।