IMG 20250512 155755
|

जमशेदपुर में डैम में डूबने से दो युवकों की मौत, रायबरेली के थे निवासी…

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित नरगा डैम में रविवार शाम दर्दनाक हादसे में दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान गौरव सिंह (21) और अभिषेक कुमार (19) के रूप में हुई है दोनों उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के कासगंज मोहल्ला चौक के निवासी थे।मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 4 बजे चार दोस्त नरगा डैम पहुंचे थे।

इनमें से गौरव और अभिषेकनहाने के लिए पानी में उतरे जबकि बाकी दो किनारे पर ही खड़े थे। नहाते समय गौरव अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में अभिषेक भी पानी में डूब गया।घटना की जानकारी मिलते ही उनके दोस्तों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। हालांकि रात होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका। सोमवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शव डैम से बरामद किए।पुलिस ने शवों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

दोनों युवक जमशेदपुर के माचाबेड़ा में बांस का घर बनाने का कार्य करते थे और फिलहाल गोविंदपुर क्षेत्र में रह रहे थे।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे जिन्हें वे अपने गांव लेकर जाएंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।