IPL 2025 1

IPL 2025 मे झारखंड के ये 4 खिलाड़ी मैदान में आयेंगे नजर..

खबर को शेयर करें

Jharkhand news: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च 2025 से होने जा रहा है। इस सीजन में झारखंड के केवल 4 खिलाड़ी ही मैदान में नजर आयेंगे। इन खिलाड़ियों में ईशान किशन, अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज और कुमार कुशाग्र शामिल हैं।

झारखंड के 8 खिलाड़ियों पर लगी थी बोली

पिछले साल 24 और 25 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के जेद्दा में ‘आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन’ हुआ था। इस ऑक्शन में झारखंड के कुल 8 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी। इनमें ईशान किशन, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, उत्कर्ष सिंह, सुशांत मिश्रा और रवि यादव शामिल थे।

इन 4 खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह

फ्रेंचाइजियों ने इनमें से केवल 4 खिलाड़ियों को ही अपनी टीम में शामिल किया। इनमें ईशान किशन, अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज और कुमार कुशाग्र शामिल हैं।

ईशान किशन को मिला सबसे बड़ा ऑफर

विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपए की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा है। रांची के रॉबिन मिंज को मुंबई इंडियंस ने और जमशेदपुर के कुमार कुशाग्र को गुजरात टाइटंस ने 65-65 लाख रुपए में खरीदा है। ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा है।