jp
| |

प्रथम JPSC घोटाला मामले में छह अपराधियों ने कोर्ट में किया सरेंडर…

खबर को शेयर करें

Azad reporter desk: प्रथम JPSC घोटाला मामले में छह संदेही गुनहगानों ने आज यानी गुरुवार को रांची के CBI कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट में सरेंडर करने वालों में तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। इनके नाम सुषमा सोरेन, ज्योति झा, सीमा सिंह, संजीव कुमार, राजीव कुमार औक कमलेश नारायण बताये गये। सरेंडर करने के बाद बॉन्ड बेल भरवा कर सभी को जमानत दे दी गयी।

कोर्ट मे सभी को दस-दस हजार के दो-दो बॉन्ड भरने पड़े। बता दें कि प्रथम JPSC घोटाला मामले में CBI ने बीते साल ही चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सभी संदेही गुनहगारों के खिलाफ समन जारी किया था। समन जारी होने के बाद अग्रिम जमानत की अर्जी भी डाली गयी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।