saryu1

मानगो की पेयजल समस्या का समाधान निकालेंगे सरयू राय…

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है जिससे मानगो और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। उनका सुझाव है कि सतनाला डैम से मानगो के लिए पानी की व्यवस्था की जाए। इससे न केवल मानगो में पेयजल की समस्या दूर होगी, बल्कि घाटशिला तक के क्षेत्रों में भी अगले सौ साल तक पेयजल की समस्या खत्म हो जाएगी।सरयू राय ने बताया कि सतनाला डैम से मानगो में पानी लाने में ज्यादा खर्च नहीं होगा। सिर्फ एक टंकी बनानी होगी और दो माह में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद छह माह के भीतर पेयजलापूर्ति शुरू हो जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सतनाला डैम से मानगो में आने वाला पानी पर्याप्त मात्रा में और शुद्ध होगा। इससे न केवल मानगो की जनता को फायदा होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी पेयजल की समस्या दूर होगी।सरयू राय ने सरकार से अपने प्रस्ताव पर विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार उनके प्रस्ताव को नहीं मानती है, तो वह मानगो की जनता को साथ में लेकर सरकार पर दबाव बनाएंगे।उन्होंने यह भी कहा कि मानगो में एक अस्पताल बना है, लेकिन उसे चालू नहीं किया जा रहा है क्योंकि उसके लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। अगर सतनाला डैम से पानी लाया जाए, तो अस्पताल को भी भरपूर पानी मिलेगा।सरयू राय ने यह भी कहा कि मानगो नगर निगम के लोग जिस भवन में बैठते हैं, वह उन्होंने गांधी स्मारक के लिए बनवाया था। उसे इन लोगों ने अपना दफ्तर बना लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की तो वो सहमत तो हुए लेकिन अभी तक कुछ हुआ ही नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि मानगो नगर निगम के चुनाव होने हैं। जो वार्ड कमिश्नर चुने जाएंगे, वो कहां बैठेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की तो वो सहमत तो हुए लेकिन अभी तक कुछ हुआ ही नहीं है।सरयू राय ने यह भी कहा कि पेयजल के बाद साफ-सफाई, कचरा की समस्या से भी मानगो को निजात चाहिए। जनता की हमेशा यही शिकायत रहती है कि समय पर कचरा नहीं उठता और नालों की समय पर सफाई भी नहीं होती। उन्होंने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से कहा कि उन्हें कितने मैनपावर की जरूरत है, वह देखें और कैलकुलेट करें और उन्हें बताएं। वह सरकार से बात कर आपको बजट दिलवाएंगे।