IMG 20250416 WA0023
| |

राजधानी में ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन…जानें क्या है मामला

खबर को शेयर करें

Jharkhand news: नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर दर्ज मामले के विरोध में कांग्रेस नेता आज रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगा। जिसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा: राजेश ठाकुरकांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड केस में झूठा आरोप पत्र दाखिल किया गया है।उन्होंने कहा कि दोनों नेता संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और भाजपा उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है।

क्या है मामला?

ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े 988 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रौदा और सुमन दुबे के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। यह आरोप पत्र मंगलवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल किया गया। इस केस में ईडी की यह पहली चार्जशीट है। मामले की अगली सुनवाई 25 अप्रैल 2025 को होगी। कोर्ट ने ईडी से केस की डायरी भी मांगी है।