राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंची, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
Azad reporter desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार की शाम 4.50 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंची और राज्यपाल संतोष गंगवार, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, झारखंड के डीजीपी, सिटी एसपी राज्य के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधा राजभवन के लिए निकल गईं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर राजधानी आयी हैं और शनिवार को बीआईटी मेसरा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा की प्लेटिनम जुबली समारोह की मुख्य अतिथि होंगी और संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित रिसर्च एग्जिबिशन कम डिस्प्ले का उद्घाटन भी करेंगी।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राजभवन और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और 10 आईपीएस अधिकारियों के हाथों में सुरक्षा का जिम्मा है। कुल 2500 पुलिस कर्मियों की तैनाती हुई है और शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित है।इसके अलावा, रांची में जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की गई है और कई जगह ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। फिलहाल राजधानी की हर सड़क चौराहे पर राज्य के जवान के साथ आला अधिकारी मौजूद हैं। खासकर राजभवन और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। शुक्रवार की रात 8 बजे से शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित है। इसके अलावा, शहर के कई इलाकों में यातायात को डाइवर्ट किया गया है और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है ताकि यातायात को सुचारु रूप से चलाया जा सके।