राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत की
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज शनिवार को बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राष्ट्रपति का स्वागत जोर-शोर से किया गया और उन्होंने विभिन्न विभाग के स्टूडेंट्स द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
राष्ट्रपति ने लगभग एक घंटे तक लोगों को संबोधित किया और दोपहर 12 बजे बीआईटी मेसरा से रवाना हो गयीं। यह समारोह बीआईटी मेसरा की स्थापना के 70 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया था।राष्ट्रपति के दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और राज्य की राजधानी में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।