WhatsApp Image 2024 12 27 at 5.59.06 PM
|

Jamshedpur में पीपुल्स फोरम ने किया विरोध प्रदर्शन, शेख ताजुद्दीन को न्याय दिलाने की मांग

खबर को शेयर करें
WhatsApp Image 2024 12 27 at 5.57.32 PM

जमशेदपुर के आजाद नगर स्थित मदिना मस्जिद के पास सामाजिक संगठन पीपल्स फोरम ने एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। यह प्रदर्शन 8 दिसंबर को मॉब लिंचिंग का शिकार हुए 50 वर्षीय व्यवसायी शेख ताजुद्दीन को न्याय दिलाने और झारखंड में बढ़ती भीड़ हिंसा के खिलाफ सख्त कानून लागू करने की मांग को लेकर किया गया। प्रदर्शन में सैकड़ों नागरिक समाज के सदस्यों, सामुदायिक नेताओं और झारखंड के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने शेख ताजुद्दीन की घटना को एक हादसे की बजाय भीड़ हिंसा बताते हुए प्रशासन पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दबाव बनाया। आदित्यपुर पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में भीड़ हिंसा कानून को शामिल न करने पर प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जाहिर की और इसे कानून व्यवस्था की नाकामी करार दिया।

WhatsApp Image 2024 12 27 at 5.59.04 PM

प्रदर्शनकारियों ने छह सूत्रीय मांगों के जरिए पीड़ित परिवार के लिए न्याय और भीड़ हिंसा रोकने के उपायों पर जोर दिया। इनमें एफआईआर में संशोधन कर भीड़ हिंसा कानून शामिल करना, पीड़ित परिवार को मुआवजा और रोजगार देना, अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी तंत्र स्थापित करना और दोषियों को सख्त सजा देना शामिल है। पीपल्स फोरम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 2019 के झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुसार भीड़ हिंसा बिल लागू करने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान कैंडल मार्च भी किया गया और शेख ताजुद्दीन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गयी।

WhatsApp Image 2024 12 27 at 5.59.06 PM 1