IMG 20240730 WA0045

जमशेदपुर से 50किलोमीटर दूर चक्रधरपुर डिवीजन में बड़ा रेल हादसा, कईं लोगों की घायल होने की सूचना

खबर को शेयर करें
IMG 20240730 WA0033

चक्रधरपुर डिवीजन में आज सुबह 4:30 बजे एक बड़ा रेल हादसा हुआ। टाटानगर से 50 किलोमीटर आगे हावड़ा-मुंबई मेल (12810) पटरी से उतर गई। इस हादसे में इंजन समेत 19 बोगियां बेपटरी हो गईं, जबकि सिर्फ 4 जेनरल कोच सुरक्षित रहे।

IMG 20240730 WA0040

हादसे में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है। खबर मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और DRM घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।

IMG 20240730 WA0042

साथ ही सराइकेला-खरसावा के उपायुक्त और जिले के SP मुकेश लुनायत भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं। खबर लिखे जाने तक 2 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हैं।

IMG 20240730 WA0043

ग्रामीण और जिला प्रशासन मिलकर राहत कार्य में लगे हुए हैं।