IMG 20250509 WA0044

झारखंड में सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, अलर्ट मोड में स्वस्थ विभाग…

खबर को शेयर करें

झारखंड: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात को देखते हुए झारखंड सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।टीवी चैनल से बातचीत में मंत्री ने बताया कि सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी अस्पतालों को 24×7 सेवा में तैयार रहने का आदेश दिया गया है।

कंटेनमेंट एरिया को भी फिर से सक्रिय कर दिया गया है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी, तो झारखंड के डॉक्टर भी सीमा पर सेना की सेवा के लिए जाएंगे। उन्होंने खुद को भी सेवा के लिए तैयार बताया। मंत्री ने बताया कि ऑक्सीजन, दवाइयां और ऑर्थोपेडिक विभाग को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।मंत्री इरफान अंसारी ने भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को सलाम करते हुए कहा कि राज्य का स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।