झारखंड विधानसभा में कल्पना सोरेन ने मनाया अपना जन्मदिन, साझा की तस्वीरे…
Jharkhand news: झारखंड की मुख्यमंत्री पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का आज 40वां जन्मदिन है। झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के बाद विधायक कल्पना सोरेन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

कल्पना सोरेन ने अपने पति हेमंत सोरेन के साथ केक काटा और एक दूसरे को केक खिलाया।

इस मौके पर कल्पना सोरेन ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “बजट सत्र के बाद विधानसभा के माननीय सदस्यों संग केक काट जन्मदिन मनाया। सभी के स्नेह और शुभकामनाओं के लिए हार्दिक आभार!”।