TOTO 20250314 092359 0000

लू की चपेट में झारखंड, इन जिलों में अलर्ट जारी…

खबर को शेयर करें

Jharkhand news: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 5 जिलों – पलामू, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में लू का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंचने की संभावना है।

राज्य के दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में उष्ण लहर की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान, झारखंड के बहरागोड़ा में तापमान 40.3 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंचा, जो राज्य में सबसे अधिक था।रांची में 14 मार्च को आंशिक बादल छाने की संभावना है, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।

यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है। जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में भी तापमान 40 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है।इसके अलावा, मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए हीट वेव (लू) का येलो अलर्ट जारी किया है। 14 से 17 मार्च तक झारखंड के दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में लू चलने की संभावना है।