20240129 172553 scaled 1

Jharkhand Hemant Soren News:- आखिर कहां गायब हो गए हेमंत सोरेन, झामुमो के सदस्य उतरे जमशेदपुर के सड़कों पर, किया चक्का जाम।

खबर को शेयर करें

Hemant Soren News :- जमीन विवाद के मनी लांड्री मामले में लगातार ईडी द्वारा हेमंत सोरेन को समन जारी किया जा रहा है। एक बार अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ भी की पूछताछ के बाद एक बार फिर दसवां समन जारी किया गया था समन जारी होते ही हेमंत सोरेन आपातकाल दिल्ली चले गए वहीं आज सोमवार सुबह यह खबर सामने आई की ईडी अधिकारी मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर पहुंचे लेकिन ईडी अधिकारी जब मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे तो हेमंत सुरेंद्र वहां नहीं मिले तब से हेमंत सोरेन का कोई अता-पता नहीं है किसी कार्यकर्ताओं को यह मालूम नहीं चल पा रहा है कि आखिर हेमंत सोरेन गए तो कहां गए वहीं हेमंत सोरेन के चाहने वालों को यह डर सता रहा है कि हेमंत सोरेन को कहीं ईडी द्वारा डिटेन तो नहीं कर लिया गया है।

20240129 171624

इन सब से आक्रोशित हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आज अचानक से शाम में सड़क पर उतर आए।

20240129 171228

इसी संदर्भ में झामुमो के द्वारा जमशेदपुर के डिमना चौक में भी चक्का जाम किया गया करीब 2 घंटे तक यह जाम चला। इस बीच यातायात पूरी तरह से प्रभावित दिखा बड़ी वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई थी।

वही राजधानी रांची की बात करें तो रांची में हेमंत सोरेन के आवास पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।