बदले गए झारखंड के राज्यपाल, संतोष कुमार गंगवार को मिली झारखंड की जिम्मेदारी
देश के कई राज्यों में राज्यपाल बदले गए हैं। राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।
असम के मौजूदा राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को अब पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर की भी जिम्मेदारी दी गई है। झारखंड के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि सीएच विजयंशकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है और उन्हें मणिपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
राष्ट्रपति भवन से जारी इस सूचना ने देश में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।बता दें की जिन राज्यपालों को बदला गया है उनमें संतोष कुमार गंगवार झारखंड, रेमन डेका छत्तीसगढ़, गुलाब चंद कटारिया पंजाब और चंडीगढ़, सीपी राधाकृष्णनन महाराष्ट्र, सीएच विजयंशकर मेघालय और लक्ष्मण प्रसाद आचार्य असम और मणिपुर के राज्यपाल शामिल है।