IMG 20250509 WA0053
|

बोकारो में छेड़खानी के आरोप में अब्दुल नामक युवक की पीट-पीटकर ह’त्या…

खबर को शेयर करें

बोकारो: पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक अब्दुल कलाम की भीड़ द्वारा पिटाई के बाद मौत हो गई। घटना गुरुवार को लगभग चार बजे की है जब युवक को आदिवासी महिला के घर पर छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा।अब्दुल कलाम गाडरु खूंटा गांव में सेंट्रींग मजदूर के रूप में काम करता था। महिला के घर पर काम समाप्त होने के बाद वह समान भूल गया था जिसे लेने वह दोबारा गया था।

महिला के परिजनों ने छेड़खानी का आरोप लगाया और ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की। पिटाई का वीडियो भी बनाया गया था।मृतक के परिजन छेड़खानी के आरोप को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि युवक समान लेने के लिए महिला के घर गया था। घटना की सूचना मिलते ही पेक थाना और आसपास के कई थानों की पुलिस बोकारो थर्मल अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने घायल अवस्था में अब्दुल कलाम को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।