champai soren

Jamshedpur News : झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

खबर को शेयर करें

Azad reporter news desk: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की तबीयत अचानक शुक्रवार को खराब हो गई है। उन्हें रक्त शर्करा संबंधी जटिलताओं के बाद जमशेदपुर के टाटा मेन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल चंपई सोरेन ठीक हैं और ज्यादा चिंता की बात नहीं है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।चंपई सोरेन को बीपी और लूज मोशन की शिकायत है। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा में रह चुके हैं और हेमंत सोरेन सरकार में परिवहन मंत्री थे। उन्होंने पिछले साल हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री का पद संभाला था, लेकिन बाद में इस्तीफा दे दिया था।चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़ दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2024 में सरायकेला से जीत हासिल की थी, लेकिन उनके बेटे बाबूलाल सोरेन घाटशिला से चुनाव हार गए थे।चंपई सोरेन की तबीयत खराब होने के बाद उनके समर्थकों और परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में उनका हालचाल जानने के लिए पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि चंपई सोरेन की स्थिति स्थिर है और उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।चंपई सोरेन की तबीयत खराब होने के बाद झारखंड के राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। उनके समर्थकों और विपक्षी दलों के नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।