BG 2025 04 23T173017.508
|

हजारीबाग के पूर्व SDO अशोक कुमार हुए निलंबित, विभाग ने जारी किया आदेश…

खबर को शेयर करें

झारखंड: झारखंड सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है। उन पर पत्नी की हत्या का आरोप है और वे 10 फरवरी 2025 से न्यायिक हिरासत में हैं। सरकार ने कारावास में होने के कारण उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया है।

निलंबन अवधि में अशोक कुमार को जीवन निर्वाह भत्ता वहीं से मिलेगा जहां से उन्हें हिरासत में भेजा गया था। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जेल से रिहा होने के बाद उन्हें कार्मिक विभाग में योगदान देना होगा। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। अशोक कुमार के खिलाफ हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.