WhatsApp Image 2024 12 26 at 12.59.11 PM
|

Dhanbad के लोदना क्षेत्र में फायरिंग, झरिया विधायक और पूर्व विधायक के समर्थकों में भिड़ंत

खबर को शेयर करें

झारखंड के धनबाद जिले के लोदना क्षेत्र के कुजामा लोडिंग प्वाइंट पर देवप्रभा आउटसोर्सिंग में मैनुअल लोडिंग शुरू कराने को लेकर मंगलवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक पूर्णिमा सिंह के समर्थकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जनता श्रमिक संघ (जश्रसं) जो रागिनी सिंह का संगठन है, और जनता मजदूर संघ (जमसं) बच्चा गुट, जो पूर्णिमा सिंह का समर्थन करता है, के बीच विवाद इतना बढ़ा कि परियोजना की दूसरी छोर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। 23 राउंड फायरिंग के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। तनाव के इस माहौल में मजदूरों और स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।