BG 2025 03 11T100658.744
|

झारखंड के पलामू में एनकाउंटर, मारा गया कुख्यात अमन साहू

खबर को शेयर करें

Jharkhand news: पलामू में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को मार गिराया गया है। यह घटना मंगलवार की सुबह हुई जब पुलिस अमन साहू को रायपुर से रांची ला रही थी। रांची पुलिस की टीम अमन साहू को पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी।लेकिन पलामू में पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी दौरान अमन साहू ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया।अमन साहू झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बने हुए थे। वह कई अपराधिक मामलों में शामिल था और पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से तलाश थी।हालांकि इस घटना की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।