क्या आपके खाते में आए मैया सम्मान योजना के पैसे, 55 लाख महिलाओं के खाते में भेजे गए पैसे
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी पहल की है। मंईयां सम्मान योजना के तहत, झारखंड की लगभग 55 लाख महिलाओं के खातों में हर महीने ₹2500 की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाल ही में इस योजना की पहली किश्त लाभुकों के खातों में पहुंचाई गई। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इसके लिए 24 जिलों में ₹5525 करोड़ की राशि का आवंटन किया। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत नामकुम में आयोजित होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। सरकार ने डॉ. सिंह के सम्मान में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है, जिसके तहत सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इस दौरान कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।
डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की। झारखंड मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी सरकारी गतिविधियों को स्थगित कर दिया। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत नामकुम में आयोजित होने वाला कार्यक्रम, जिसे शनिवार को होना था, अब कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने की ऐतिहासिक पहल की गई है। अब तक 55.60 लाख महिला लाभुकों के खातों में ₹2500 की पहली किश्त भेजी जा चुकी है। केंद्र सरकार ने भी 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय स्तर पर शोक मनाने का निर्णय लिया है। राज्य में अब मंईयां सम्मान योजना के कार्यक्रम की नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।