BG 2025 04 02T133604.989
|

गिरिडीह में मिला एक एक घर में 3 लोगों का श’व, जांच में जुटी पुलिस

खबर को शेयर करें

Jharkhand news: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक दिल देहला देने वाली घटना सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला और उसके दो बच्चों का शव अलग-अलग जगहों पर मिला है। यह घटना मंगलवार को तिसरी लोकाई थाना क्षेत्र के बर्दानी गांव में घटी है। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है।

महिला और उसके एक बच्चे का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला है जबकि दूसरे बच्चे का शव पेड़ के पास एक तालाब में तैरता हुआ मिला है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह-सुबह कुछ लोग थाना इलाके के पनियाय गांव स्थित तालाब की ओर गए तभी उन्होंने देखा कि पेड़ पर एक महिला ओर एक बच्चे का मृत शरीर झूल रहा है वहीं एक अन्य बच्चा का शव तालाब में तैर रहा है।

जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत ही मुखिया और लोकाई थाना को दी।जानकारी मिलते ही मुखिया सहित खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद पुलिस बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां जांच के दौरान सभी के शवों की शिनाख्त की गई। मृतकों की पहचान बर्दोनी गांव के रहने वाली वाले चारो हेंब्रम की पत्नी रेणु टुडू, (30 ) बेटा सचित हेंब्रम (8) और बेटी सरिता हेंब्रम ( 6 ) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक रेणु टुडू अपने दो बच्चों के साथ सोमवार रात से ही गायब थी।

पुलिस ने तीनों के शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव और निजामुद्दीन अंसारी भी मौके पर पहुंच गए और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल पुलिस द्वारा हर बिंदु पर मामले की जांच की जा रही है ताकि इन सभी के मौत के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।