जनता दरबार में डीसी कर्ण सत्यार्थी ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश…
Jamshedpur: जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “जनता दरबार” में डीसी कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 70 से अधिक नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं रखीं। इनमें शिक्षा ऋण, भूमि अतिक्रमण, आपसी विवाद, बीपीएल सूची में नामांकन और पेंशन संबंधी समस्याएं प्रमुख थीं।
डीसी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित जांच और निष्पादन का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत की समयबद्ध और न्यायसंगत जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीसी ने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से प्रशासन आम लोगों की समस्याओं को सुनता है और समाधान के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करता है। डीसी का उद्देश्य पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन प्रदान करना है। इस पहल से लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान पाने में मदद मिल रही है और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।