चांडिल डैम से लापता ट्रेनी विमान के दोनों पायलटों का शव बरामद, प्लेन की खोज इंडियन नेवी द्वारा जारी

जमशेदपुर से उड़ान भरने के बाद लापता ट्रेनी विमान के दोनों पायलटों के शव चांडिल डैम से बरामद कर लिए गए हैं। पहले पायलट का शव सुबह ही बरामद किया गया था, जबकि गुरुवार देर शाम दूसरे पायलट का शव भी चांडिल डैम से मिला है।

शवों की पहचान के लिए प्रशासन पायलटों के परिजनों से संपर्क कर रहा है। चांडिल और नीमडीह पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं।

इंडियन नेवी की टीम ने लापता विमान की खोजबीन के लिए देर रात लगभग 2:00 बजे चांडिल डैम पहुंची थी। खोजी टीम ने कई उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए विमान और पायलटों की खोज की।

फिलहाल, इंडियन नेवी का 15 सदस्यीय दल विमान के अवशेषों की खोज में जुटा है।