Untitled 183

बाबूलाल मरांडी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भेंट की पुस्तक…

खबर को शेयर करें

झारखंड: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी आज झारखंड की राजधानी रांची के दौरे पर हैं। यह दौरा मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के सिलसिले में हो रहा है। रांची पहुंचने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने स्मृति ईरानी को एक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय और महामंत्री आदित्य साहू भी मौजूद रहे।

भाजपा की ओर से जानकारी दी गई कि रांची के मेन रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति प्रांगण में एक दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह आयोजन “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के 11 वर्षों को समर्पित है, जिसे भाजपा ने राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संकल्प बताया है।स्मृति ईरानी इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं और सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। यह कार्यक्रम पार्टी के लिए जनता से संवाद और समर्थन का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।