IMG 20250410 WA0039 scaled
|

अनिल टाइगर हत्या का आरोपी धराया, 10 एकड़ जमीन बना कारण…

खबर को शेयर करें

Azad reporter desk: अनिल टाइगर हत्याकांड की गुत्थी रांची पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में रांची पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता देवब्रत नाथ शाहदेव और अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उक्त जानकारी डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी दी. उन्होने कहा कि अनिल टाइगर के हत्या की योजना कोलकाता में बनी थी.

मुख्य साजिशकर्ता देवब्रत नाथ शाहदेव ने अनिल के हत्या की सुपारी सूरज सिन्हा को दिया था. फिर सूरज ने कोलकाता में पूरी योजना अमन सिंह और रोहित वर्मा के साथ मिलकर तैयार की. इसके एवज में दोनों शूटर को दो लाख रुपये भी ऑनलाईन ट्रांसफर किया था.