1000275901

JHARKHAND : झारखंड के युवाओं के लिए एविएशन में सुनहरा मौका एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू कोर्स के लिए आवेदन शुरू

खबर को शेयर करें
1000275901

RANCHI : एविएशन सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखने वाले झारखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (JFI) ने एयर होस्टेस फ्लाइट स्टेवार्ड और ग्राउंड क्रू के सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन कोर्सों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9572111002 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

फिलहाल झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट रांची और दुमका में मोटर ग्लाइडर प्रशिक्षण संचालित कर रहा है जहां ग्लाइडर पायलट लाइसेंस (GPL) तक की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके अलावा संस्थान एयरो मॉडलिंग की सुविधा भी उपलब्ध करा रहा है। राज्य में चार्टर विमान और एयर एम्बुलेंस जैसी सेवाएं भी संस्थान के माध्यम से संचालित की जा रही हैं।

प्रशिक्षण के लिए संस्थान के पास आधुनिक विमान उपलब्ध हैं। दुमका में सिंगल इंजन Zlin 143L विमान के जरिए भविष्य में कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह विमान एक पायलट और तीन यात्रियों की क्षमता वाला है। वहीं रांची में Stemme S6-RT और दुमका में Sinus 912 मोटर ग्लाइडर उपलब्ध हैं जिनका उपयोग GPL प्रशिक्षण और जॉय राइड के लिए किया जाता है।

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का नेटवर्क राज्य के कई एयरपोर्ट और हेलिपैड तक विस्तारित है। रांची के स्टेट हैंगर में प्रशासनिक भवन डीजीसीए से स्वीकृत कार्यालय एयर एम्बुलेंस सेल और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस की सुविधाएं मौजूद हैं।

दुमका एयरपोर्ट पर प्रशासनिक भवन एटीसी टावर हैंगर हॉस्टल और टर्मिनल भवन तैयार हैं। इसके अलावा गिरिडीह और धनबाद एयरपोर्ट पर प्रशासनिक कार्यालय हैंगर और गेस्ट हाउस सह टर्मिनल भवन की सुविधा उपलब्ध है। मालूटी और बासुकीनाथ हेलिपैड को भी संस्थान से जोड़ा गया है जबकि डालटनगंज एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण का कार्य जारी है

संस्थान का लक्ष्य केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड में एविएशन उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना भी है। इसी दिशा में दुमका एयरपोर्ट पर CPL ट्रेनिंग शुरू करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही गिरिडीह और धनबाद में एयरो पार्क विकसित करने की योजना है जहां लोग एविएशन से जुड़ी गतिविधियों का अनुभव ले सकेंगे।

इसके अलावा देवघर से बासुकीनाथ के बीच हेलीकॉप्टर शटल सेवा शुरू करने की भी योजना है। डीजीसीए के नियमों के अनुरूप छोटे विमानों की चार्टर सेवा और मोटर ग्लाइडर जॉय राइड भी शुरू की जाएगी। इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होने के साथ-साथ पर्यटन और एविएशन सेक्टर को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।