झारखंड में तैयार होंगे 4 ग्लास ब्रिज, जानें क्या है प्लान…
Jharkhand news: झारखंड में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए राज्य सरकार ने चार ग्लास ब्रिज बनाने की मंजूरी दी है। ये ग्लास ब्रिज पतरातू घाटी, दशम फॉल और नेतरहाट में दो स्थानों – मैगनोलिया प्वाइंट और कोयल व्यू प्वाइंट पर बनाए जाएंगे।
ग्लास ब्रिज के बारे में:
चौड़ाई: 3 मीटर, लंबाई: 45 मीटर, रेलिंग की ऊंचाई: 1.2 मीटर
इन ग्लास ब्रिजों के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने पथ निर्माण विभाग को पूरी जिम्मेदारी सौंपी है। ग्लास ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया को गति देने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए कंसलटेंट चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पर्यावरण संरक्षण
राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इन ग्लास ब्रिजों के निर्माण से वनों और वन्यजीवों को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके लिए कंसलटेंट को खास अध्ययन करने को कहा गया है।झारखंड सरकार का यह कदम राज्य में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। खासकर नेतरहाट, पतरातू और दशम फॉल में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा होने की उम्मीद है। इन ग्लास ब्रिजों से न सिर्फ रोमांचक अनुभव मिलेगा, बल्कि झारखंड का पर्यटन उद्योग भी नई बुलंदियों तक पहुंचेगा।