चाकुलिया: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाकुलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के खड़गपुर निवासी अभिनायक नायक उर्फ रंजन नायक के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, लड़की के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी और युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत चाकुलिया थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को खड़गपुर से पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, बरामद की गई नाबालिग लड़की को सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।


