व्हाट्सऐप ग्रुप से हटाने पर थाने पहुंची महिला एडमिन ने पुलिस के सामने भी दोबारा जोड़ने से किया इनकार

Hyderabad : हैदराबाद में एक व्हाट्सऐप ग्रुप से महिला को हटाए जाने का मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। महिला ने आरोप लगाया कि ग्रुप से बाहर निकालकर उसका मानसिक उत्पीड़न किया गया। वहीं ग्रुप एडमिन ने पुलिस के सामने भी साफ कर दिया कि किसी भी स्थिति में महिला को दोबारा ग्रुप में शामिल नहीं किया जाएगा।मामला बंजारा हिल्स थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार रोड नंबर 12 स्थित एनबीटी नगर के निवासियों ने स्थानीय समस्याओं पर चर्चा के लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया हुआ है।
ग्रुप के नियमों के मुताबिक उसमें राजनीतिक विचार या राजनीतिक संदेश साझा करने की अनुमति नहीं थी।पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला को कई बार राजनीतिक संदेश साझा नहीं करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद वह लगातार राजनीतिक पोस्ट भेजती रही। इसके बाद ग्रुप एडमिन ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें ग्रुप से हटा दिया।मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोपग्रुप से हटाए जाने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि उन्हें जानबूझकर अपमानित किया गया और इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गईं।
महिला का कहना है कि उन्होंने कई बार एडमिन से दोबारा ग्रुप में जोड़ने का अनुरोध किया लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।पुलिस के सामने भी नहीं माना एडमिनमामला बढ़ने पर पुलिस ने ग्रुप एडमिन को थाने बुलाया। हालांकि एडमिन ने पुलिस के सामने भी महिला को दोबारा ग्रुप में जोड़ने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि ग्रुप के नियमों का उल्लंघन करने के कारण उन्हें हटाया गया है और किसी भी कीमत पर वापस शामिल नहीं किया जाएगा।ग्रुप एडमिन ने यह भी कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह ली जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


