उधार के पैसे मांगने पर महिला को मिल रही जान से मारने की धमकी, एसएसपी से लगाई मदद की गुहार

जमशेदपुर के टेल्को की रहने वाली रत्ना देवी ने एसएसपी से मदद मांगी है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने किरायेदार को उसकी बहन की शादी के लिए 3 लाख 60 हजार रुपये उधार दिए थे। शुरुआत में उसने 14 हजार रुपये लौटाए, लेकिन बाद में बाकी पैसे देने से मना कर दिया।
महिला के अनुसार, आरोपी घर खाली करके कहीं और चला गया है। अब जब वह अपने पैसे वापस मांगती हैं, तो आरोपी और उसके साथी उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी देते हैं।
रत्ना देवी ने बताया कि उन्होंने पहले भी थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे वह काफी परेशान और डरी हुई हैं।
अब उन्होंने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।


