IMG 20250510 WA0006
|

जमशेदपुर में महिला ने लगाई फांसी, पहले पति ने लगाया हत्या का आरोप…

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एल फोर-9 क्वार्टर में शुक्रवार रात एक 23 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान भारती कुमार के रूप में हुई है, जो डेविड नामक युवक की पत्नी थी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भारती ने अपने घर में दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या की।

घटना के समय वह घर पर अकेली थी और दरवाजा खुला हुआ था। पड़ोसी और डेविड के एक दोस्त ने बताया कि जब वह पहुंचे तो भारती की सांसें चल रही थीं। तुरंत उसे मर्सी अस्पताल बारीडीह ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया।भारती की निजी ज़िंदगी भी जांच के दायरे में है। वर्ष 2017 में उसने अमित मुखर्जी नामक युवक से प्रेम विवाह किया था।

हालांकि पिछले तीन वर्षों से वह डेविड के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले भारती अपनी सास और देवर के साथ चाईबासा गांव गई थी लेकिन किसी बात को लेकर बिना पति को बताए अचानक जमशेदपुर लौट आई।भारती गोलमुरी स्थित पेट्रोल पंप में कार्यरत थी। उसके पहले पति अमित मुखर्जी ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।

उनका कहना है कि भारती की पहले गला दबाकर हत्या की गई और बाद में उसे फांसी पर लटकाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जो इस रहस्यमयी मौत की सच्चाई को उजागर करने में मदद करेगी।