1000273174

JHARKHAND : अदाणी फाउंडेशन की पहल से बड़कागांव के गांव रोशन सोलर हाई मास्ट लाइट से बदली रात की तस्वीर

खबर को शेयर करें
1000273174

Barkagaon : बड़कागांव प्रखंड के कई गांव अब सोलर हाई मास्ट लाइट की रोशनी से जगमगा उठे हैं। जहां पहले शाम ढलते ही सड़कें चौक चौराहे और सार्वजनिक स्थल अंधेरे में डूब जाते थे वहीं अब रात में भी लोगों का आवागमन सुरक्षित और आसान हो गया है। यह पहल अदाणी फाउंडेशन ने गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत की है।

फाउंडेशन द्वारा होरम मरदुसोटी पुंदौल और चंदौल गांव के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सोलर हाई मास्ट लाइट लगाई गई हैं। लाइट शुरू होने के बाद ग्रामीणों को खासकर रात के समय आने-जाने में बड़ी राहत मिली है।

ग्रामीणों के अनुसार पहले अंधेरे के कारण महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती थी। अब गांव के मुख्य मार्ग मंदिर परिसर और चौक-चौराहे रोशनी से जगमगा रहे हैं जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और रात में भी बिना किसी डर के जरूरी कामों के लिए बाहर निकलना आसान हो गया है।

रोशनी से गांव की सामाजिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिली है। पहले जहां अंधेरा होने के बाद सार्वजनिक स्थान सुनसान हो जाते थे वहीं अब लोग चौक चौराहों और सामुदायिक स्थलों पर बैठकर समय बिता रहे हैं।

सौर ऊर्जा से संचालित ये हाई मास्ट लाइट बिजली की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रही हैं। स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

अदाणी फाउंडेशन गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत बड़कागांव क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य पोषण gyaanकौशल विकास महिला सशक्तिकरण आजीविका पेयजल आधारभूत संरचना खेल एवं युवा विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में लगातार सामाजिक विकास कार्य कर रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना और ग्रामीण विकास को नई दिशा देना है।