JHARKHAND : गोलमुरी सर्कस मैदान में राजधानी सर्कस का आगाज़ रोजाना तीन शो में मिलेगा रोमांच और भरपूर मनोरंजन

JAMSHEDPUR : शहर के गोलमुरी सर्कस मैदान में राजधानी सर्कस का शुभारंभ हो गया है। बीते शनिवार से आम जनता के लिए शुरू हुए इस सर्कस में प्रतिदिन तीन शो आयोजित किए जाएंगे जिनमें दर्शकों को रोमांच मनोरंजन और हैरतअंगेज करतबों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
राजधानी सर्कस प्रबंधन ने प्रेस वार्ता में बताया कि दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट की कीमत 100 रुपये 150 रुपये और 200 रुपये रखी गई है ताकि हर वर्ग के लोग सर्कस का आनंद ले सकें। सर्कस में असम मिजोरम समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए अनुभवी कलाकार अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। हवा में रोमांचक करतब संतुलन कलाजिम्नास्टिक और अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगी।

गौरतलब है कि शनिवार को समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह ने फीता काटकर राजधानी सर्कस का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। कलाकारों ने अपने साहसिक और रोमांचकारी करतबों से पहले ही दिन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
सर्कस प्रबंधन ने बताया कि इस बार बच्चों और परिवारों को ध्यान में रखते हुए कई नए और आधुनिक कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। अत्याधुनिक तकनीक आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और रोमांच से भरपूर प्रस्तुतियां सभी आयु वर्ग के लोगों को पसंद आएंगी। प्रबंधन ने शहरवासियों से परिवार के साथ राजधानी सर्कस का आनंद लेने की अपील करते हुए कहा कि यहां मनोरंजन रोमांच और पारिवारिक माहौल का अनूठा अनुभव मिलेगा। उद्घाटन के पहले ही दिन दर्शकों की अच्छी उपस्थिति से सर्कस प्रबंधन उत्साहित नजर आया।

